Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में सड़क हादसे में घायल हुए मशहूर शायर वसीम बरेलवी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 18 January, 2023
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में मशहूर शायर वसीम बरेलवी की कार की एक डंपर से टक्कर हो गई जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरेलवी अपने साथी अकील नोमानी संग बहरीन में मुशायरे में शामिल होकर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और वहां से कार से घर जा रहे थे।