यूपी में हत्या के केस में 43 साल बाद सुनाई गई सज़ा; 2 दोषियों को हुई उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर ज़िले के एक कोर्ट ने 43 साल पहले दर्ज हुए हत्या के केस में अब फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में 2 दोषियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाते हुए उन पर ₹80,000 का जुर्माना भी लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले के 2 अन्य आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है।
read more at हिन्दुस्तान


