यूपी में हिरासत में लिया गया कार के बोनट पर सिगरेट पीने वाला शख्स, हुआ ₹29,500 का चालान
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने कार के बोनट पर खड़े होकर सिगरेट पी रहे एक शख्स की रील वायरल होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने उसकी गाड़ी ज़ब्त कर उसका ₹29,500 का चालान किया। पुलिस ने वायरल हो रहे रील की मदद से गाड़ी और चालक की पहचान की थी।
read more at News18 हिंदी


