यूपी में हड़ताल के बीच 1,332 संविदा बिजली कर्मी बर्खास्त, बाकी को मिला 6 बजे तक का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार को 1,332 संविदा बिजली कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे तक अन्य आउटसोर्सिंग कर्मियों के काम पर नहीं लौटने पर उन्हें भी बर्खास्त किया जाएगा। वहीं, 22 कर्मियों पर आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
read more at भाषा


