Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में ₹75,000 करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस, 1 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी: मुकेश अंबानी

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 10 February, 2023
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि वह राज्य में अगले 4 साल में ₹75,000 करोड़ का निवेश करेंगे जिससे 1 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने राज्य में अब तक ₹50,000 करोड़ का निवेश किया है और इससे 80,000+ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित हुई हैं।