यूपी विधानसभा की कैंटीन में विधायक ने दी अपने वेडिंग रिसेप्शन की दावत, सीएम योगी हुए शामिल
अमरोहा (यूपी) के विधायक राजीव तरारा की शादी का रिसेप्शन बुधवार को विधानसभा की कैंटीन में आयोजित हुआ। यूपी विधानसभा हैंडल ने रिसेप्शन की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवविवाहित जोड़े को 'ओडीओपी' उत्पाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।" गौरतलब है, विधानसभा में इस तरह के आयोजन का यह पहला मौका है।
read more at हिन्दुस्तान


