यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में करहल समेत 59 सीटों पर मतदान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कानपुर नगर, झांसी, इटावा समेत 16 ज़िलों की 59 सीटों पर रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया जिनमें करहल विधानसभा सीट भी शामिल है। इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, मंत्री सतीश महाना (महाराजपुर-कानपुर), आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (भोगांव-मैनपुरी) और शिवपाल यादव (जसवंतनगर) समेत 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
read more at ABP न्यूज़


