Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी विधानसभा में पारित हुआ रेप के आरोपियों को अग्रिम ज़मानत न देने संबंधी विधेयक

short by अभिजात कांडपाल / on Friday, 23 September 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा ने शुक्रवार को दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक-2022 पारित कर दिया। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के मुताबिक, इस विधेयक में महिलाओं व बच्चों का रेप करने के आरोपियों को अग्रिम ज़मानत न देने का प्रावधान किया गया है। बकौल खन्ना, इससे आरोपियों द्वारा सबूत नष्ट करने की आशंका कम हो जाएगी।