यूपी सरकार की अंतरात्मा हिल जानी चाहिए: मुस्लिम छात्र को सहपाठियों से पिटवाए जाने पर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्कूल शिक्षिका द्वारा मुस्लिम छात्र को सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए जाने की घटना में राज्य सरकार को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। बकौल कोर्ट, सरकार की अंतरात्मा हिल जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा, "अगर एक छात्र को...किसी समुदाय से होने के कारण सज़ा दी जाती है...तो अच्छी शिक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।"
read more at हिन्दुस्तान


