Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता का फ्लाईओवर दिखाने पर अखबार ने मांगी माफी

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 12 September 2021
एक अंग्रेज़ी दैनिक अखबार ने प्रथम पृष्ठ पर उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन में कोलकाता का फ्लाईओवर दिखाने के लिए माफी मांगी है। अखबार ने कहा है, "मार्केटिंग विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन में अनजाने में एक गलत तस्वीर लगा दी। गलती के लिए खेद है और तस्वीर अखबार के सभी डिजिटल संस्करणों में हटा दी गई है।"
read more at Twitter