Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार ने 23 'खतरनाक' प्रजातियों के कुत्तों पर बैन के संबंध में जारी किया आदेश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 28 March, 2024
केंद्र सरकार के सर्कुलर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी स्थानीय निकायों और ज़िला प्रशासन को 23 'खतरनाक' प्रजातियों के कुत्तों के आयात, प्रजनन और बिक्री पर रोक लगाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवायलर, वुल्फ डॉग्स और मॉस्को गार्ड शामिल हैं। आदेश के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है।