यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी में 8 लोगों की मौत को लेकर किया न्यायिक जांच आयोग का गठन
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ एक-सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार, आयोग 2-माह के भीतर जांच पूरी करेगा और सरकार आयोग का कार्यकाल बढ़ा सकेगी।
read more at अमर उजाला


