Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 29 February, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री के भरोसेमंद माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अब इस पद पर 28 फरवरी-2025 तक बने रहेंगे। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश प्रदेश सरकार में अपर-मुख्य सचिव (गृह) के पद पर भी रह चुके हैं।