अयोध्या (यूपी) से कुल्लू-मनाली के लिए निकले एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं और सबके फोन बंद आ रहे हैं। परिवार 9 जुलाई को चंडीगढ़ से बस में मनाली के लिए निकला था व आशंका है कि ब्यास नदी में आई बाढ़ में बस सहित सब लापता हो गए। परिवार के लोग हिमाचल प्रदेश में मज़दूरी करते हैं।