Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपीआई सेवाओं पर शुल्क लगाने का कोई विचार नहीं है: भुगतान शुल्क लेने की खबरों पर सरकार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 21 August 2022
वित्त मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि सरकार प्रत्येक यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना बना रही है। मंत्रालय ने कहा, "यूपीआई सेवाओं के बदले शुल्क लेने का सरकार का कोई विचार नहीं है।" मंत्रालय ने आगे कहा, "(यूपीआई) सेवा प्रदाताओं को अन्य माध्यमों से लागत की वसूली करनी होगी।"