यूपीए के 10 साल के मुकाबले मोदी सरकार में भारत में 65% बढ़ी एफडीआई: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) $500.5 बिलियन (₹37,840 अरब) आया जो कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में प्राप्त एफडीआई से 65% अधिक है। उन्होंने कहा कि यूएनसीटीएडी के अनुसार, भारत दुनिया के शीर्ष पांच एफडीआई प्राप्तकर्ता देशों में शामिल रहा है।


