यूपीए सरकार के दौरान दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान कर रहे हैं करदाता: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि आज के करदाता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार द्वारा एक दशक से अधिक समय पहले उपभोक्ताओं को दी गई सब्सिडी का भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "करदाता अगले पांच वर्षों तक यूपीए सरकार द्वारा 2026 तक के लिए जारी (तेल) बॉन्ड का भुगतान करते रहेंगे।"


