Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपीएससी ने सीएपीएफ-एसी 2019 का फाइनल रिज़ल्ट किया जारी, रिज़र्व लिस्ट में 70 उम्मीदवार

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 6 September 2022
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सहायक कमांडेंट) भर्ती परीक्षा 2019 का फाइनल रिज़ल्ट सोमवार को जारी किया। यूपीएससी ने बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी तथा एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप-ए) के पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की है। वहीं, आयोग ने संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित 70 उम्मीदवारों को रिज़र्व लिस्ट में रखा है।