Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपीपीएससी ने जारी किए पीसीएस ज्यूडिशियल परीक्षा 2022 के नतीजे, निशी गुप्ता ने किया टॉप

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 31 August, 2023
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार को प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा-2022 (पीसीएस ज्यूडिशियल) के परिणाम घोषित कर दिए। uppsc.up.nic.in पर इस परीक्षा के परिणाम देखे जा सकते हैं। साक्षात्कार के बाद कुल 302 अभ्यर्थी सफल हुए और कानपुर की निशी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, टॉप 20 में 15 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।