Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सेना ने किया कब्ज़ा: यूक्रेन

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 4 March, 2022
यूक्रेन के स्टेट न्यूक्लियर रेग्युलेटरी इंस्पेक्टरेट ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट ज़ापोरिज़झिया एनपीपी पर कब्ज़ा कर लिया है। उसने कहा, "ऑपरेशनल कर्मी पावर यूनिट्स की स्थिति मॉनिटर कर रहे हैं।" रूसी सेना ने शुक्रवार सुबह प्लांट पर हमला किया था जिससे सटे 5-मंज़िला ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई थी।
read more at Reuters