यूरोप में मेरा काम पूरा हो चुका: अल-नासर के खिलाड़ी के तौर पर पहली प्रेसवार्ता में रोनाल्डो
सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर के खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहली प्रेसवार्ता में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है, "यूरोप में मेरा काम पूरा हो चुका है।" उन्होंने कहा, "मैंने सब जीता। मैं यूरोप के सबसे बड़े क्लबों के लिए खेला। अब मेरे सामने नई चुनौती है।" रोनाल्डो ने कहा, "मुझे इतना बड़ा निर्णय लेने पर बहुत गर्व है।"
read more at ANI


