Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूरोप में सीनियर स्टाफ के इस्तीफा देने पर उन्हें एक साल का वेतन दे रही है एमेज़ॉन: खबर

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 11 April, 2023
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, यूरोपीय देशों में कर्मचारियों की छंटनी के प्रयासों के तहत एमेज़ॉन ने यूरोप में अपने कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों को स्वैच्छिक इस्तीफा देने पर एक साल का वेतन देने की पेशकश की है। बकाैल 'ब्लूमबर्ग', कुछ यूरोपीय देशों में सख्‍त श्रम कानूनों के कारण कंपनी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी नहीं कर पा रही है।