Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूसीसी के खिलाफ नहीं बीएसपी लेकिन इसे लागू करने के बीजेपी के तरीके से सहमत नहीं: मायावती

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 2 July, 2023
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीएसपी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा, "बीएसपी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के खिलाफ नहीं लेकिन बीजेपी इसको जिस तरह से लागू करने की कोशिश कर रही है उन तौर-तरीकों से हम सहमत नहीं।" उन्होंने कहा कि यूसीसी के लागू होने से देश मज़बूत होगा। बकौल मायावती, यूसीसी को जबरन थोपना सही नहीं होगा।