ये कांग्रेस के अंत की शुरुआत है: गुलाम नबी आज़ाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके सुनील जाखड़ ने गुलाम नबी आज़ाद के भी पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस के अंत की सिर्फ शुरुआत है...कांग्रेस के लिए अपने अस्तित्व की रक्षा करना आने वाले समय में कठिन होने जा रहा है।" गौरतलब है, जाखड़ मई में कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


