ये खट्टे-मीठे लम्हे हैं: 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता व बेटे की 'लाल...' की विफलता पर नागार्जुन
अभिनेता नागार्जुन ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता व बेटे नागा चैतन्य की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर 'पीटीआई' से कहा है, "ये खट्टे-मीठे लम्हे हैं।" बकौल नागार्जुन, "जब चैतन्य ने बताया कि वह 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक कर रहे हैं तो...मैंने कहा था...एक स्टार के रूप में पहचाने जाने की उम्मीद ना करें। "


