येदियुरप्पा के खिलाफ चलेगा भ्रष्टाचार का मामला, कोर्ट ने कहा- राज्यपाल की मंज़ूरी ज़रूरी नहीं
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक विशेष अदालत द्वारा शिकायत खारिज करने के फैसले को निरस्त कर जांच का रास्ता साफ कर दिया है। बकौल कोर्ट, मामला दर्ज करने के लिए राज्यपाल की मंज़ूरी की ज़रूरत नहीं है। येदियुरप्पा पर कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है।


