योगी के 'अखिलेश नहीं चाहते कि आज़म जेल से निकलें' बयान पर आज़म की पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'अखिलेश जी भी नहीं चाहते हैं कि आज़म खान (जेल से) बाहर आएं' बयान पर सपा नेता आज़म खान की पत्नी तंज़ीम फातिमा ने प्रतिक्रिया दी है। फातिमा ने कहा, "यह गलत है। मुख्यमंत्री बहुत गलत बयानबाज़ी करते हैं। यह उनमें से एक है।" बकौल फातिमा, "उनके (आज़म) ऊपर ज़ुल्म हुए हैं।"
read more at ABP न्यूज़


