योगी के 'मतदाता चूके तो यूपी के केरल बनने में देरी नहीं लगेगी' बयान पर विजयन ने दिया जवाब
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मतदाता चूके तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनने में देरी नहीं लगेगी' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विजयन ने हिंदी में ट्वीट किया, "अगर यूपी केरल जैसा हो जाता है...तो देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा...सौहार्दपूर्ण समाज को वहां स्थापित किया जा सकेगा।"
read more at ABP न्यूज़


