यौन उत्पीड़न मामले में जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को स्पेशल कोर्ट ने दी ज़मानत
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे व जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को महिला के यौन उत्पीड़न मामले में एक स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को ज़मानत दे दी। इससे पहले बेंगलुरु की एक अदालत ने उन्हें 17 मई तक अंतरिम ज़मानत दी थी। ज़मानत मिलने के बाद रेवन्ना ने कहा, "न्यायपालिका का सम्मान करता हूं। ईश्वर पर भरोसा है।"
read more at ABP न्यूज़


