FDA अधिकारियों पर संजय राउत ने लगाया वसूली का आरोप, तुकाराम मुंडे से की जांच की मांग
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को पत्र लिखकर मुंबई-ठाणे में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर वसूली के आरोप लगाए हैं। 3 पेज के पत्र में राउत ने दावा किया कि दुकान बंद नोटिस का 'रेट कार्ड' ₹75 हज़ार से ₹2 लाख तक पहुंच गया है। उन्होंने स्वतंत्र जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
read more at Timesnowhindi


