रिक्शा चलाया, सब्ज़ी बेची; कौन हैं भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में ब्रॉन्ज़ जीतने वाले झंडू कुमार?
नालंदा (बिहार) के 29-वर्षीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया है। बचपन में पोलियो से प्रभावित झंडू ने परिवार चलाने के लिए सब्ज़ियां बेचीं और ई-रिक्शा चलाया। 2023 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलने के लिए ई-रिक्शा तक बेच दिया। बाद में 'SAI' में प्रशिक्षण मिला जिससे वह अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे।
read more at Moneycontrol


