Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राकेश झुनझुनवाला की पत्नी ने नाज़ारा टेक्नोलॉजीज़ में आधी की हिस्सेदारी

short by Vipranshu / on Wednesday, 11 June, 2025
दिग्गज निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ में अपनी हिस्सेदारी 7.05% से घटाकर 3.66% कर दी है। बुधवार को की गई एक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, रेखा ने 9-10 जून को कंपनी में अपनी लगभग 1.4% हिस्सेदारी के 12,36,500 शेयर बेचे। वहीं, इससे पहले उन्होंने 2-6 जून के बीच 17,38,500 (1.98%) शेयर बेचे थे।