'रॉकस्टार' के निर्माता को फिल्म का संगीत पसंद नहीं आया, महीनों तक नहीं दिए पैसे: एआर रहमान
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में म्यूज़िक कंपोज़र एआर रहमान ने खुलासा किया है कि फिल्म 'रॉकस्टार' (2011) के प्रोड्यूसर को उनका संगीत पसंद नहीं आया था इसलिए 8 महीने तक उनकी फीस नहीं दी गई। इस दौरान रहमान ने अपने म्यूज़िशियन और ट्रैवल का खर्च खुद उठाया था। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज़ होने के 8 महीने बाद चेक मिला।
read more at Livehindustan


