रोज़ाना कितने बादाम खाने चाहिए और क्या हैं इसे खाने के फायदे?
नानावटी अस्पताल (मुंबई) की न्यूट्रिशनिस्ट उषाकिरण सिसोदिया के मुताबिक, भारत जैसे गर्म देश में 6-7 बादाम को रातभर पानी/दूध में भिगोकर सुबह खाना ठीक होता है। हालांकि, उन्होंने अत्यधिक परिश्रम करने वालों को 20 बादाम/दिन खाने की सलाह दी। बादाम खाने से इम्यून सिस्टम व कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहतर होता है और यह मस्तिष्क व स्किन के लिए अच्छा होता है।
read more at हिन्दुस्तान


