राजा भैया से जुड़े सवाल का अखिलेश ने नहीं दिया जवाब, बोले- हमारा उनसे कोई परिचय नहीं
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार के सवाल 'राजा भैया ने पहलगाम की घटना को लेकर कश्मीर के पर्यटन को बॉयकॉट करने की अपील की है' पर कहा, "हमारा उनसे कोई परिचय नहीं है।" इसका एक वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सपा सरकार में मंत्री रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


