राज्यपाल ने बीपीएससी परीक्षा विवाद को सुलझाने का दिया आश्वासन: प्रशांत किशोर
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल की पहल पर एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर बाद राजभवन जाएगा और उन्हें आंदोलनकारी छात्रों की शिकायतों से अवगत कराएगा।
read more at भाषा


