राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार समेत 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। शपथ लेने वाले सदस्यों में 6 तमिलनाडु, 5-5 महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल और 3 ओडिशा से हैं। शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने संसद पहुंचे। राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
read more at PIB


