राज्यसभा में सोनिया गांधी ने मातृत्व योजना का उठाया मुद्दा, कहा- इसमें फंडिंग की भारी कमी
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा में मातृत्व योजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के लिए पर्याप्त धन नहीं होने के कारण लाभार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। बकौल गांधी, 2022-23 में 68% गर्भवती महिलाओं को पीएमएमवीवाई की पहली किस्त मिली थी जबकि उसके अगले वर्ष यह घटकर 12% रह गई।
read more at The Tribune


