राजीव कुमार फिर बने प. बंगाल के डीजीपी, लोकसभा चुनाव के समय EC ने हटाया था
आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को फिर से पश्चिम बंगाल का डीजीपी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान डीजीपी संजय मुखर्जी को डीजी फायर ऐंड इमरजेंसी सर्विस के पद पर स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी के पद से हटा दिया था।
read more at Times Now नवभारत


