Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजीव गांधी ने पीएम बनने के बाद मुझसे कहा था 'कहां फंस गया हूं यार': कबीर बेदी

short by Monika sharma / on Friday, 15 November, 2024
अभिनेता कबीर बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि जब वह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनसे मिलने गए थे तो राजीव ने उनसे कहा था, "कहां फंस गया हूं यार।" उन्होंने कहा, "मैंने कहा कि पीएम हो, गंभीर हो जाओ।" बकौल कबीर, राजीव ने कहा कि 'तुम मेरे दोस्त हो, तुम सीरियस होने को मत कहो।'