राजकुमार राव ने की सौरव गांगुली की बायोपिक करने की आधिकारिक पुष्टि, कहा- नर्वस हूं
अभिनेता राजकुमार राव ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "मैं नर्वस हूं। यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है लेकिन बहुत मज़ेदार होने वाला है।" पहले कास्टिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना जैसे नामों पर भी विचार किया जा रहा है।
read more at Bollywood Hungama


