ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से सैफरन किए जाने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे 'घटिया स्तर की राजनीति' बताया है। उन्होंने कहा कि नीला रंग भारतीय खेल की विरासत है। पटनायक ने कहा कि यह बदलाव ओडिशा की बीजेपी सरकार के दबाव में किया गया है।