Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजनीति के नाम पर हिंसा ना करें: बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा पर CM ममता

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 13 April, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "राजनीति के नाम पर हिंसा ना करें जो लोग हिंसा कर रहे हैं वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह कानून हमने नहीं केंद्र सरकार ने बनाया है...उनसे जवाब मांगे।"