राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में नौसेना के एफएसएस-1 का किया जलावतरण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे पहले फ्लीट सपोर्ट शिप एफएसएस-1 का जलावतरण किया। उन्होंने एफएसएस-5 की कील रखी और उन्नत स्लिपवे-4 व 300-टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन भी किया। 43,500-टन के ये जहाज समुद्र में युद्धपोतों को ईंधन व जरूरी सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
read more at Inshorts


