राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक, घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचा 10वीं का छात्र
जयपुर (राजस्थान) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा घेरा तोड़कर 10वीं कक्षा का एक छात्र उनके पास पहुंच गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने छात्र को वहां से हटाया जिसके बाद सिंह ने उसे वापस बुलाया। छात्र ने कहा, "यहां अकेला रहता हूं। मम्मी सरकारी टीचर हैं...उनका ट्रांसफर यहां नहीं हो रहा है।"
read more at News18 हिंदी


