Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के कई ज़िलों में 2 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी, सीकर-चूरू में जमी बर्फ

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 18 December, 2024
मौसम विभाग ने राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, नागौर, सीकर, गंगानगर समेत कई ज़िलों में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। फतेहपुर में मंगलवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया और सीकर व चूरू के कई इलाकों में बर्फ जम गई। राज्य के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे दर्ज किया गया।