Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के खेड़ा गांव में लोगों के घरों में नहीं है एक भी दरवाज़ा

short by रघुवर झा / on Tuesday, 15 October, 2024
भीलवाड़ा (राजस्थान) के खेड़ा गांव में लोगों के घरों में एक भी दरवाज़ा नहीं है। यहां के लोग घर बनवाने के बाद अपने घरों में दरवाज़ा नहीं लगवाते हैं और यह परंपरा करीब 300-वर्षों से चली आ रही है। बकौल रिपोर्ट्स, बिना दरवाज़ों के घर होने के बावजूद आज तक यहां चोरी की एक भी घटना सामने नहीं आई है।