Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के जैसलमेर में पाक बॉर्डर पर तैनात BSF जवान ने की खुदकुशी, ब्लेड से काटी नस

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 17 September, 2025
जैसलमेर (राजस्थान) में मंगलवार को पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात एक बीएसएफ जवान ने कथित तौर पर ब्लेड से हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। उनका शव एक गेस्ट हाउस से मिला है। केरल निवासी 40 वर्षीय जवान शिन्स मोन टीएम पिछले 8 माह से जैसलमेर में पोस्टेड थे और 6 दिन पहले छुट्टी से केरल से लौटे थे।