Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने वॉन्टेड आरोपी पर घोषित किया 25 पैसे का इनाम

short by श्वेता भारती / on Friday, 15 November, 2024
भरतपुर (राजस्थान) के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने फरार वॉन्टेड आरोपी खूबीराम जाट की गिरफ्तारी के लिए 25 पैसे के इनाम की घोषणा की है। 48 वर्षीय आरोपी खूबीराम के खिलाफ भरतपुर के लखनपुर थाने में केस दर्ज है। पुलिस खूबीराम की मारपीट, हत्या के प्रयास, गाली गलौज व एससी-एसटी ऐक्ट के मामले में तलाश कर रही है।