Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को एक महीने में मिला ₹40 करोड़ का चढ़ावा व 110 किलो चांदी

short by खुशी / on Wednesday, 24 June, 2026
राजस्थान के प्रसिद्ध श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में ₹40 करोड़ से अधिक का चढ़ावा मिला है। 14-जून को खोले गए मंदिर के दानपात्रों की 7 चरणों में गिनती हुई जिसमें ₹33.15 करोड़ कैश और ऑनलाइन व भेंट कक्ष के ज़रिए ₹7.66 करोड़ का दान प्राप्त हुआ। इसके अलावा दान में 1.73 किलोग्राम सोना और 110.64 किलोग्राम चांदी मिली।